
कटनी।।राष्ट्रीय कृत कियोस्क मित्र बैंक के जिले के सभी ब्रांच के कर्मचारियों ने अपनी मूलभूत 13 सूत्रीय मांग पत्र को लेकर कलेक्टर कटनी को प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन पत्र सोपा है दरअसल सभी बैंक मित्र कर्मी मंगलवार की जनसुनवाई में अपनी तेरा सूत्री मांग पत्र लेकर कलेक्ट कार्यालय पहुंचे जहां मुख्यमंत्री के नाम जिले के सभी कियोस्क बैंकों के मित्र कर्मियो ने ज्ञापन दिया इन बैंक मित्र कर्मियो का कहना है कि 15 अगस्त के समय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने लाल किले से सभी कर्मचारियों को पाच हजार वेतन देने की बात की थी लेकिन अभी तक इस घोषणा पर कोई अमल नहीं किया गया सभी कियोस्क राष्ट्रीय कृत बैंक मित्र कर्मचारीयो को कमीशन पर काम करना पड़ रहा है जिससे सभी कर्मचारियों को आज की महंगाई में अपने परिवार का खर्च नहीं चला पा रहे है इस लिए प्रदेश के कियोस्क कर्मियो ने प्रदेश के अधिकांश जिलो में ज्ञापन पत्र देकर अपनी 13 सूत्री मांग की है जिसमे प्रमुख मांग हमें कंप्यूटर स्टेशनरी के लिए पांच हजार + कमीशन दिया जाना चाहिए जो नहीं दिया जा रहा है। साथ ही सभी बीशी भाईयो का पचास लाख का बीमा होना आवश्यक है जिससे सभी बैंक मित्र के परिवार का जीवन सुरक्षित हो सके।






