
कटनी। कटनी के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बाबा घाट में कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्विफ्ट कार से भारी मात्रा में मसाला शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जब्त की गई शराब स्विफ्ट कार के जरिए रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र की ओर ले जाई जा रही थी। बताया जा रहा है कि कार के पीछे ‘एडवोकेट’ (वकील) का मोनो/स्टीकर भी लगा हुआ था, जिससे पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने आरोपी और जब्त स्विफ्ट कार को कोतवाली थाना लाकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में शराब की मात्रा, उसके स्रोत और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।
फिलहाल कोतवाली पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है। मामले में विस्तृत जानकारी पुलिस की आधिकारिक पुष्टि के बाद सामने आएगी।







