देवास जिलें की विद्युत पारेषण व्यवस्था को मिली सुदृढ़ता,एम.पी. ट्रांसको ने ऊर्जीकृत किया कन्नौद में 50 एम.व्ही.ए. क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर

देवास जिलें की विद्युत पारेषण व्यवस्था को मिली सुदृढ़ता,एम.पी. ट्रांसको ने ऊर्जीकृत किया कन्नौद में 50 एम.व्ही.ए. क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर

जबलपुर।। एम.पी. ट्रांसको म.प्र. पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने देवास जिले के 132 के.व्ही. सब स्टेशन कन्नौद में 50 एम.व्ही.ए. क्षमता का नया पावर ट्रांसफार्मर स्थापित किया है। मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने बताया कि कन्नौद क्षेत्र में कृषि व घरेलू उपभोक्ताओं की बढ़ती विद्युत मांग के मद्देनजर एम.पी. ट्रांसको ने सबस्टेशन की क्षमता वृद्धि करते हुये 50 एम.व्ही.ए. क्षमता का पॉवर ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत किया है। इस ट्रांसफार्मर के स्थापित हो जाने से कन्नौद सब स्टेशन की क्षमता बढ़कर 106 एम.व्ही.ए. हो गई है।

मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने बताया कि लगभग 5 करोड 76 लाख रूपये की अनुमानित लागत से स्थापित इस पावर ट्रांसफार्मर को इंदौर स्काडा सेंटर से रिमोट टेक्नालॉजी के माध्यम से ऊर्जीकृत करने में सफलता हासिल हुई है। श्री तोमर ने बताया कि इस पावर ट्रांसफार्मर के स्थापित होने से देवास जिले की ट्रांसफार्मेशन क्षमता बढ़कर 1855 एम.व्ही.ए. की हो गई है। इससे कन्नौद, ओलम्बा, सतवास, एम.एस.के. कुसमानिया, बिजवाड़ से जुडे विद्युत उपभोक्ताओं को काफी फायदा पहुचेगा, अब उन्हे गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति उपलब्ध रहेगी। देवास जिले में 12 अति उच्चदाब सबस्टेशनों के माध्यम से विद्युत पारेषण होता है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने इस सफलता के लिये एम.पी. ट्रांसको के कार्मिकों को बधाई दी है।

हयूमन मशीन इंटरफेस तकनीक से हुआ पावर ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत

एम.पी. ट्रांसको के कार्यपालन अभियंता सतीश धुर्वे ने बताया कि इंदौर से एच.एम.आई हयूमन मशीन इंटरफेस तकनीक का उपयोग करते हुये कम्प्यूटर का माउस क्लिक कर 93 किलोमीटर दूर कन्नौद में इस पावर ट्रांसफार्मर को ऊर्जीकृत किया। इस तकनीक में मानव और कम्प्यूटर मशीनों के तालमेल से सबस्टेशनों के उपकरणों को नियंत्रित और संचालित किया जाता है।

78228 एम.व्ही.ए. हो गई है कुल स्थापित क्षमता

एम.पी. ट्रांसको की कुल स्थापित ट्रांसफारमेशन क्षमता बढ़कर अब 78228 एम.व्ही.ए. की हो गई है, जिसमें 400 के.व्ही. में 11095 एम.व्ही.ए., 220 के.व्ही. में 32595 एम.व्ही.ए. तथा 132 के.व्ही. में 34538 एम.व्ही.ए. क्षमता विद्यमान है। एम.पी. ट्रांसको मध्यप्रदेश में अपने 415 अति उच्चदाब सब स्टेशनों के माध्यम से विद्युत पारेषण करती है। जिसमें 400 के.व्ही. के 14, 220 के.व्ही. के 88 तथा 132 के.व्ही. के 313 सबस्टेशन शामिल है।

शशिकांत ओझा
जनसंपर्क अधिकारी
मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी जबलपुर

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“थाना लवकुश नगर पुलिस ने महोबा तरफ से अवैध शराब तस्करी कर रहे 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 54 लीटर अवैध देशी शराब, तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त” आरोपी रोशन अहिरवार मारपीट के अपराध में पूर्व से लिप्त

“थाना लवकुश नगर पुलिस ने महोबा तरफ से अवैध शराब तस्करी कर रहे 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 54 लीटर अवैध देशी शराब, तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त” आरोपी रोशन अहिरवार मारपीट के अपराध में पूर्व से लिप्त

SANSKRITIIAS , IAS COACHING