“जबलपुर रेल मंडल का स्वच्छता अभियान तेज, एक माह में 527 लोगों पर कार्रवाई” 

जबलपुर।मध्यप्रदेश के जबलपुर रेल मंडल में स्वच्छता को लेकर रेलवे प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। रेलवे परिसरों और ट्रेनों को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों पर रेलवे अधिनियम के तहत कार्रवाई भी की जा रही है।

पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल द्वारा यात्रियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। मंडल के अंतर्गत आने वाले प्रमुख रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में नियमित साफ-सफाई कराई जा रही है।

रेल प्रशासन के अनुसार चालू वित्तीय वर्ष के पहले माह यानी 1 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 527 मामलों में कार्रवाई की गई। इन कार्रवाइयों से रेलवे को 1 लाख 5 हजार रुपए से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे स्टेशन और ट्रेनों में गंदगी न फैलाएं तथा “स्वच्छ रेल – स्वच्छ भारत” अभियान को सफल बनाने में अपना सहयोग दें।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING