“बड़ी कार्रवाई: देशी ‘सुअर मार बम’ के साथ घूम रहा आरोपी गिरफ्तार” 

कटनी। थाना रंगनाथनगर क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपराध की नियत से देशी ‘सुअर मार बम’ लेकर घूम रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 21 मार्च 2026 को पेट्रोलिंग के दौरान मिली सूचना के आधार पर की गई।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि नया गांव लखेरा स्थित पाण्डेय के बगीचे के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में विस्फोटक सामग्री लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही रंगनाथनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ लिया।
तलाशी लेने पर उसके पास से पन्नी में रखा एक नग देशी ‘सुअर मार बम’ बरामद हुआ पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रकाश उर्फ पिक्कू पाण्डेय (30 वर्ष) निवासी लखेरा, थाना रंगनाथनगर, कटनी बताया आरोपी के पास विस्फोटक रखने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले।

इस मामले में थाना रंगनाथनगर में अपराध क्रमांक 128/2026 के तहत धारा 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी लंबित था। कार्रवाई के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अरुणपाल सिंह के नेतृत्व में सउनि बहादुर सिंह, प्रधान आरक्षक अजय तिवारी, प्रमोद पाठक, पवन पाठक, महेन्द्र दुबे, रामनरेश शुक्ला, आरक्षक रोशन यादव, बृजेश यादव, महिला आरक्षक रूचिका अग्रहरि एवं एनआरएस योगेश की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING