
कटनी थाना स्लीमनाबाद अंतर्गत ग्राम छपरा में छपरा सरपंच नीरज गुप्ता एवं उनके साथियों पर पर स्थानीय निवासियों द्वारा मंदिर निर्माण सामग्री गिट्टी गिराने की बात को लेकर वाद विवाद करने एवम क्षेत्र का माहौल खराब करने का प्रयास करने वाले रहीस, अकील, कबीर, अजमेरी, इकबाल, सगीर, राजा, मुन्नी बी ,फरीदा और हूर बी के विरुद्ध मारपीट, गाली गलौज, धमकी देने पर नए आपराधिक कानून बी एन एस की धारा 115(2), 296,351(3) और 191(2) के तहत की एफआईआर दर्ज की गई।
बहरहाल घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देश पर एसडीओपी स्लीमनाबाद अखिलेश गौर के नेतृत्व में थाना प्रभारी स्लीमनाबाद एवं उनकी टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर पूरे मामले को संभालते हुए स्थिति को अपने नियंत्रित में किया गया साथ ही माहौल खराब करने वाले व्यक्तियों एवं कानून व्यवस्था को चुनौती देने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों पर तत्काल एफआईआर दर्ज की गई । मौके पर तीन व्यक्तियों अकील, अजमेरी और इकबाल पर प्रतिबंधात्मक निवारण कार्यवाही करते हुए धारा 170 बी एन एस एस के तहत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट रूप से कहा है कि क्षेत्र का माहौल बिगड़ने वाले तत्वों और कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले लोगो को बक्शा नहीं जाएगा और कठोरतम कार्यवाही की जाएगी।






