मावा-मिठाई के लिए सैंपल, एक्सपायरी डेट के 12 माजा कोल्ड ड्रिंक नष्ट; खराब मिठाई और प्लास्टिक जार में रखा मठा भी फिंकवाया”

नरसिंहपुर गोटेगांव। त्योहारों का मौसम शुरू होते ही खाद्य पदार्थों में मिलावट और गुणवत्ता को लेकर खाद्य विभाग ने निगरानी तेज कर दी है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सारिका दुबे ने नगर की होटल एवं मिठाई दुकानों का निरीक्षण कर खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, रखरखाव और स्वच्छता व्यवस्था की जांच की। कार्रवाई के दौरान जहां खाद्य सामग्री की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई, वहीं कुछ स्थानों पर नियमों के विपरीत रखी सामग्री को नष्ट कराया गया तथा मावा-मिठाई के सैंपल लिए गए।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने नारद होटल, महावीर मिष्ठान्न भंडार, जगदम्बा स्वीट्स और गजानन प्रोविजंस सहित अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। नारद होटल में जांच के दौरान खाद्य सामग्री की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई। हालांकि होटल परिसर में स्वच्छता एवं साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

गजानन प्रोविजंस से खोवा बर्फी का सैंपल, 12 माजा कोल्ड ड्रिंक नष्ट

जांच के दौरान गजानन प्रोविजंस से एक खोवा बर्फी का सैंपल लिया गया, जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा। वहीं एक्सपायरी डेट के 12 माजा कोल्ड ड्रिंक पाए जाने पर उन्हें मौके पर ही नष्ट कराया गया। कार्रवाई के बाद खाद्य कारोबारियों में सतर्कता बढ़ गई।

महावीर मिष्ठान्न भंडार में खराब मिठाई और मठा कराया नष्ट

महावीर मिष्ठान्न भंडार में जांच के दौरान प्लास्टिक जार में रखा मठा तथा खराब मिठाई पाए जाने पर उसे नष्ट कराया गया। खाद्य अधिकारी ने संचालकों को खाद्य पदार्थों के सुरक्षित रखरखाव, स्वच्छता और गुणवत्ता को लेकर विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए।

मिठाई विक्रेताओं को सख्त निर्देश

खाद्य विभाग ने विभिन्न मिष्ठान विक्रेताओं के यहां मिठाई और मावा की गुणवत्ता की जांच की तथा आवश्यक सैंपल लिए। दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि ग्राहकों को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री ही उपलब्ध कराई जाए। खाद्य पदार्थों को ढककर रखने, साफ-सफाई बनाए रखने तथा खराब अथवा अवधि समाप्त हो चुकी सामग्री को बिक्री से तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सारिका दुबे ने खाद्य कारोबारियों को चेताया कि निर्धारित मानकों और दिए गए निर्देशों का पालन नहीं करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

त्योहार में बढ़ती मांग, विभाग की निगरानी भी तेज

त्योहारों के दौरान मिठाई, नमकीन, मावा और अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में मिलावट अथवा खराब खाद्य सामग्री की बिक्री की आशंका को देखते हुए खाद्य विभाग द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले खाद्य कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

त्योहार से पहले हुई इस कार्रवाई से जहां खाद्य कारोबारियों में सतर्कता बढ़ी है, वहीं उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की दिशा में विभाग की निगरानी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

 

गोटेगांव से शरद नेमा की रिपोर्ट।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

SANSKRITIIAS , IAS COACHING