एन.के.जे थाना क्षेत्र एसकेपी में युवक पर चाकू से हमला, पेट में लगा वार, युवक जिला अस्पताल में भर्ती

 

कटनी। एनकेजे थाना क्षेत्र की सीकेपी कॉलोनी में एक युवक पर अज्ञात हमलावरों ने धारदार चाकू से हमला कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हमले में रोशन नगर निवासी अमन भदौरिया गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके पेट में चाकू लगा है।

घटना के बाद घायल अमन को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
घायल युवक के परिजनों के अनुसार, घटना से पहले अमन का कुछ युवकों से विवाद हुआ था। विवाद के संबंध में परिजन शिकायत लेकर एनकेजे थाने भी पहुंचे थे। इसी बीच युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया।
फिलहाल एनकेजे पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि विवाद के पीछे क्या कारण था और हमले में कौन-कौन लोग शामिल थे।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

SANSKRITIIAS , IAS COACHING