“स्कूल चले अभियान फेस-2: कलेक्टर आशीष तिवारी ने बच्चों से किया संवाद, पौधरोपण कर दिया हरियाली का संदेश”

कटनी जिले में शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “स्कूल चले अभियान” के फेस-2 के तहत कलेक्टर आशीष तिवारी शासकीय माध्यमिक शाला रॉबर्ट लाइन पहुंचे। यहां उन्होंने विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता का आकलन किया और उन्हें बेहतर शिक्षा के लिए प्रेरित किया।

शासकीय माध्यमिक शाला रॉबर्ट लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर आशीष तिवारी ने विद्यार्थियों के बीच पहुंचकर उनके विषयों से जुड़े सवाल पूछे और उनके जवाबों के माध्यम से शिक्षा के स्तर का मूल्यांकन किया। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के प्रति गंभीर रहने और अपने लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की सीख दी।

इस अवसर पर कलेक्टर ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। कलेक्टर ने कहा कि पेड़ न केवल पर्यावरण को संतुलित रखते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी अमूल्य धरोहर हैं।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों को स्कूल बैग, पेन एवं कॉपियों का वितरण भी किया गया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया और कलेक्टर के साथ संवाद कर अपने अनुभव साझा किए। इस पहल से विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिला।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“स्वतंत्रता दिवस पर महापौर श्रीमती सूरी निगम कार्यालय में और निगमाध्यक्ष मनीष पाठक नवीन जल शोधन संयंत्र अमकुही में करेंगे ध्वजारोहण, एमआईसी सदस्य एवं पार्षदगण विद्यालयों, सार्वजनिक भवनों एवं प्रमुख स्थलों पर फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज”