एनकेजे रेलवे स्कूल में शिक्षकों की भारी कमी, छात्रों के साथ एनएसयूआई का जोरदार प्रदर्शन

कटनी। एनकेजे रेलवे स्कूल में कक्षा पहली से बारहवीं तक पढ़ने वाले एक हजार से अधिक विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध नहीं होने के विरोध में एनएसयूआई ने जिला अध्यक्ष अजय खटिक के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी शामिल होकर तत्काल शिक्षकों की नियुक्ति की मांग उठाई। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए एनकेजे थाने का भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा।

एनएसयूआई का आरोप है कि एक हजार से अधिक विद्यार्थियों वाले विद्यालय में कक्षा पहली से बारहवीं तक की पढ़ाई के लिए वर्तमान में मात्र पांच शिक्षक उपलब्ध हैं। शिक्षकों की कमी के चलते विद्यार्थियों की नियमित पढ़ाई प्रभावित हो रही है और उन्हें एक दिन छोड़कर एक दिन स्कूल बुलाया जा रहा है। इससे महीने में लगभग आधे दिन ही कक्षाएं संचालित हो पा रही हैं।

एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अजय खटिक ने कहा कि शिक्षा प्रत्येक विद्यार्थी का अधिकार है। शिक्षकों की कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होना गंभीर विषय है। रेलवे जैसे केंद्रीय संस्थान के स्कूल में ऐसी व्यवस्था स्वीकार नहीं की जा सकती। विद्यार्थियों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होने दिया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान स्कूल प्रबंधन ने रेलवे के उच्च अधिकारियों से चर्चा की। चर्चा के बाद एनएसयूआई को लिखित आश्वासन दिया गया कि एक माह के भीतर विद्यालय में आवश्यकता के अनुसार शिक्षकों की भर्ती की जाएगी, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई नियमित रूप से संचालित हो सके।

एनएसयूआई ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित एक माह में शिक्षकों की भर्ती नहीं हुई और नियमित कक्षाएं शुरू नहीं की गईं, तो संगठन विद्यार्थियों के हित में आंदोलन को और व्यापक करेगा। संगठन ने कहा कि इसके लिए रेलवे प्रशासन जिम्मेदार होगा लिखित आश्वासन मिलने के बाद फिलहाल आंदोलन स्थगित कर दिया गया है।

प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमल पांडे, पार्षद विनीत जायसवाल, चौखे भाईजान, कांग्रेस आईटी सेल अध्यक्ष सुरेंद्र राणा, सुनील श्रीवास, संदीप रजक, सतीश तिवारी, प्रिंस वंशकार, राहुल यादव, प्रज्ज्वल साहू, सौरभ पांडेय, सत्यम द्विवेदी, अनुभव सिंह, अनूप सिंह, आदित्य सिंह, अभिषेक शर्मा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“स्वतंत्रता दिवस पर महापौर श्रीमती सूरी निगम कार्यालय में और निगमाध्यक्ष मनीष पाठक नवीन जल शोधन संयंत्र अमकुही में करेंगे ध्वजारोहण, एमआईसी सदस्य एवं पार्षदगण विद्यालयों, सार्वजनिक भवनों एवं प्रमुख स्थलों पर फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज”