
कटनी। धार्मिक आस्था, सामाजिक सेवा और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण की दिशा में विद्यालोक वेलफेयर फाउंडेशन ने एक बार फिर सराहनीय पहल की है। संस्था द्वारा अध्यक्ष अरजीत खरे के नेतृत्व में लगातार चौथे वर्ष दुर्गा समिति सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस पहल के तहत कटनी नगर की विभिन्न दुर्गा समितियों तक पहुंचकर उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान संस्था के सदस्यों ने गर्ग चौराहा, सब्जी मंडी, अल्फ्रेडगंज, सिविल लाइन, महाकाल मंदिर क्षेत्र, मुख्य सिटी एरिया, भट्टा मोहल्ला, लखेरा, माधव नगर और बरगवां सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर दुर्गा समितियों का अभिनंदन किया। इस दौरान समितियों को स्मृति चिह्न भेंट कर उनके धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
इस आयोजन का उद्देश्य मां दुर्गा की आराधना के साथ-साथ शहर की धार्मिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने वाली समितियों के प्रयासों को सम्मान देना और सामाजिक एकता की भावना को मजबूत करना है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष अरजीत खरे, भाजयुमो नेता अजय माली और महामंत्री आदित्य श्रीवास्तव सहित संस्था के अनेक सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान उत्कर्ष गुप्ता, डॉ. मनीष सिंह, दीपक कुशवाहा, अतुल विश्वकर्मा, अविनाश जायसवाल, जतिन जसूजा, निखिल तनवानी, मोहित गुप्ता, उत्कर्ष मिश्रा, आयुष अवस्थी, दिव्य मिश्रा, अनुराग सोनी, दिव्यांश द्विवेदी, सौरभ रैदास, सुमित रजक, हरीश झमनानी, शिवम कुरील, अभिषेक तिवारी, आदेश मिश्रा और अविनेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।
संस्था के सदस्यों ने देर रात तक विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर दुर्गा समितियों का सम्मान किया और इस आयोजन को सफल बनाया विद्यालोक वेलफेयर फाउंडेशन ने कटनी की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संजोने में जुटी सभी दुर्गा समितियों और आयोजन में सहयोग देने वाले साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।





