पटाखा गोदामों की सुरक्षा जांच, प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने किया निरीक्षण”सुरक्षा मानकों की हुई जांच

कटनी। जिले में पटाखा भंडारण स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम और सुरक्षा मानकों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने पटाखा गोदामों का निरीक्षण किया।

शहर के ग्राम इमलिया पड़वारा स्थित पटाखा भंडारण गोदामों में पहुंची संयुक्त टीम ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान गोदामों में पटाखों के भंडारण की स्थिति, अग्निशमन संसाधनों की उपलब्धता, सुरक्षा उपायों और निर्धारित नियमों के अनुपालन की जांच की गई।

इस निरीक्षण दल में तहसीलदार अखिलेश सिंह, माधवनगर थाना प्रभारी संजय दुबे, निरीक्षक शैलेन्द्र यादव तथा उप निरीक्षक दीपू कुशवाहा शामिल रहे।

अधिकारियों ने बताया कि जिले के संवेदनशील स्थलों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित हो सके और किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को समय रहते टाला जा सके।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING