“कटनी रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग, स्टॉलों से एक्सपायरी डेट के पेय पदार्थ जब्त!” 

कटनी। गुरुवार को कटनी रेलवे स्टेशन पर संयुक्त निरीक्षण के दौरान वाणिज्य निरीक्षक की टीम ने सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान स्टेशन परिसर स्थित फूड प्लाजा सहित विभिन्न खाद्य सामग्री के स्टॉलों की जांच की गई, जिसमें एक्सपायरी डेट के पेय पदार्थ मिलने से हड़कंप मच गया।

 

जांच के दौरान टीम को स्प्राइट, मैंगो मजा, फ्लैक मैंगो सहित अन्य पेय पदार्थों की बोतलों पर एक्सपायरी डेट पड़ी मिली। टीम ने तत्काल इन उत्पादों को जब्त कर कार्रवाई की। जब्त की गई एक्सपायरी डेट की बोतलों को मौके पर ही नष्ट कराया गया।

कार्रवाई के दौरान स्प्राइट की 750 एमएल की 40 बोतलें और 2.25 लीटर की 4 बोतलों सहित अन्य एक्सपायरी पेय पदार्थ जब्त किए गए।

रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थान पर यात्रियों को बेचे जाने वाले खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता और निर्धारित समय-सीमा का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह जांच की गई। इस कार्रवाई के बाद स्टेशन परिसर के स्टॉल संचालकों में हड़कंप की स्थिति देखने को मिली। अब देखना होगा कि रेलवे प्रशासन आगे भी इस तरह के जांच अभियान जारी रखता है या नहीं।

इस पूरी कार्यवाही के दौरान1-नावेद सिद्दीकी मुख्य वाणिज्य निरीक्षक ,हृदयेश शुक्ला स्टेशन प्रबंधक वाणिज्य  बलवेंद प्रताप सिंह, सी एच आई उनकी टीम मौजूद रही।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING