“नगर कांग्रेस ने दिया क्षेत्रीय विधायक को पत्र की अमानगंज में शव वाहन की मांग” 

पन्ना।अमानगंज नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वसीम खान के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने विधायक आवास पहुंचकर क्षेत्रीय गुनौर विधायक डॉक्टर राजेश वर्मा जी को एक पत्र सौंपा जिसमें उन्होंने विधायक से अमानगंज एवं क्षेत्र के लोगो की सुविधा के लिए शव वाहन मांग की!

मीडिया से चर्चा के दौरान अध्यक्ष वसीम खान ने बताया अमानगंज एवं आसपास के क्षेत्र में अगर कोई घटना हो जाए तो अस्पताल से पीएम हाउस तक जाने के लिए भी कोई वहां नहीं रहता और शव को अस्पताल से घर तक ले जाने के लिए किसी भी शासकीय वाहन की व्यवस्था नहीं है गरीब आमजन मोटी रकम देकर प्राइवेट गाड़ियां करके अपने शव को घर लेकर जाते हैं अगर अमानगंज को शासकीय शव वाहन मिलता है तो क्षेत्र के लोगो सुविधा हो जाएगी! पत्र देने के बाद विधायक डॉ राजेश वर्मा ने मांग को जल्द ही पूरा कर शव वाहन देने का आश्वासन दिया!

नगर कांग्रेस संगठन प्रभारी पियूष देव सिंह, ओम प्रकाश अहिरवार धूराम चौधरी,महाकौशल चौधरी,संदीप तिवारी,सोनू खान आदि कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING