“मड़ई में जल गंगा संवर्धन अभियान की शुरुआत, कलश यात्रा और रैली से दिया जल संरक्षण का संदेश”

कटनी जिले के विकासखंड कटनी के अंतर्गत आने वाले ग्राम मड़ई में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा जल संरक्षण को लेकर एक सराहनीय पहल देखने को मिली। जहां जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा विकासखंड कटनी के सेक्टर कन्हवारा क्रमांक-03 के अंतर्गत प्रस्तावित आदर्श ग्राम मड़ई में जल गंगा संवर्धन अभियान के प्रथम चरण की शुरुआत की गई। इस अवसर पर कलश यात्रा, देवी गीत-भजन और जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक समन्वयक बालमुकुंद मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में परिषद के परामर्शदाता रामानुज पांडे उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम पंचायत भवन मड़ई से कलश यात्रा के साथ हुई, जो खेर माई मंदिर तक निकाली गई कलश यात्रा और रैली के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण, जल स्रोतों के संवर्धन और पर्यावरण बचाने का संदेश दिया गया। इस दौरान देवी गीत-भजन के जरिए कार्यक्रम को धार्मिक और सांस्कृतिक रंग भी दिया गया।

कार्यक्रम में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति मड़ई के अध्यक्ष राजकुमार त्रिपाठी, सचिव विकास गौतम सहित संस्था समूह के पदाधिकारी रविकांत राय, कार्यक्रम अधिकारी शिवकुमार चौधरी, माया गुप्ता, रूपा बर्मन, राजेश कुमार चौधरी, सेक्टर प्रभारी गणपत कोल एवं माया निषाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

सभी पदाधिकारियों और ग्रामीणों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रभावी संदेश दिया गया।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING