
newsvoiceofindia/
कटनी जिले के बड़वारा में महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से गरीब एवं जरूरतमंद महिलाओं को राशन सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत भवन बड़वारा में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और छात्राएं शामिल हुईं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष अनुराग गुप्ता उपस्थित रहे वहीं सरपंच सुनैना चौधरी और महिला एवं बाल विकास विभाग बड़वारा के परियोजना अधिकारी इंद्र कुमार साहू की मौजूदगी में रैली का भी आयोजन किया गया इस दौरान जरूरतमंद महिलाओं को गेहूं, चावल और दाल जैसी आवश्यक राशन सामग्री वितरित की गई, ताकि उन्हें राहत मिल सके कार्यक्रम में बारडोली वेल्फेयर सोसायटी के अध्यक्ष रामलखन चौधरी, देवरी हटाई मंडल उपाध्यक्ष संगीता बर्मन सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस कार्यक्रम में समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मान पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्व सहायता समूह की महिलाएं और स्कूली छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।
आयोजकों ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों की मदद करने के साथ-साथ समाज में अच्छा कार्य करने वाली महिलाओं को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है।





