शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के समर्थन में गोटेगांव में निकाल गया मौन जुलूस

नरसिंहपुर।नरसिंहपुर जिले की गोटेगांव तहसील में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के समर्थन में एक विशाल मौन जुलूस निकाला गया।
बोर्ड परीक्षाओं के चलते प्रशासन द्वारा प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर भक्तों ने मौन रहकर विरोध दर्ज कराया।

यह जुलूस नगर देवता श्री देव ठाकुर बाबा मंदिर से शुरू होकर मुख्य बाजार, स्टेशन रोड होते हुए ब्रह्मचारी राम मंदिर में समाप्त हुआ।

प्रदर्शन उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में दर्ज एफआईआर और माघ मेले के दौरान कथित पुलिस व्यवहार के विरोध में किया गया। समर्थकों ने आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया और निष्पक्ष जांच की मांग की।

भक्तों का कहना है कि जनवरी 2026 के माघ मेला के दौरान शंकराचार्य को संगम स्नान से रोका गया था, जिसके विरोध में उन्होंने 11 दिन का धरना दिया था।
मौन जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर शांतिपूर्ण तरीके से अपना आक्रोश व्यक्त किया।

गोटेगांव संवाददाता शरद नेमा

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING