“नरसिंहपुर पुलिस का “ऑपरेशन ईगल क्लॉ” सफल, 85 हजार की स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार” 

नरसिंहपुर। पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन ईगल क्लॉ” के तहत एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। साँईखेड़ा पुलिस ने घेराबंदी कर एक आरोपी को करीब 8.5 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 85 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में जिलेभर में नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया एवं एसडीओपी गाडरवारा ललित सिंह डागुर के मार्गदर्शन में साँईखेड़ा पुलिस ने यह कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार 27 मई की शाम करीब 6 बजे साँईखेड़ा पुलिस टीम गाडरवारा की ओर गश्त पर थी। इसी दौरान सेठान तिराहा स्थित यात्री प्रतिक्षालय के पास एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुनील उर्फ पप्पू मेहरा, निवासी ग्राम बनबारी थाना साँईखेड़ा बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से करीब 8.5 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 85 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना साँईखेड़ा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 21(बी) और 29 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक संधीर चौधरी के नेतृत्व में उप निरीक्षक वर्षा धाकड़, प्रधान आरक्षक भास्कर पटेल, नरेंद्र कुशवाहा, आरक्षक दिनेश पटेल, सुदीप ठाकुर, आदर्श पाठक, महिला आरक्षक हेमलता मेहरा एवं सैनिक सुरेश पुरी की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING