जर्जर भवन पर कार्रवाई में लापरवाही पड़ी भारी, उपयंत्री निलंबित,समय पर नहीं तोड़ा जर्जर भवन, बुजुर्ग की मौत के मामले में उपयंत्री पर गिरी गाज” 

कटनी। जर्जर भवन को समय पर नहीं हटाने और कार्रवाई में लापरवाही के मामले में नगर निगम प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। वार्ड क्रमांक 27 में सागर पुलिया के पास स्थित जर्जर भवन का हिस्सा गिरने से एक बुजुर्ग की मौत के मामले में निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने उपयंत्री संजय मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जारी आदेश के अनुसार, संबंधित जर्जर भवन को तोड़ने के लिए पहले ही निर्देश जारी किए गए थे। इसके बावजूद समय पर कार्रवाई नहीं की गई। मामले में उपयंत्री संजय मिश्रा को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया था। उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने और वरिष्ठ अधिकारियों को समय पर वस्तुस्थिति से अवगत नहीं कराने को गंभीर लापरवाही मानते हुए निलंबन की कार्रवाई की गई।

आदेश में उल्लेख है कि जर्जर भवन का एक हिस्सा गिरने से बुजुर्ग व्यक्ति की मृत्यु हुई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारी की कार्यप्रणाली को मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के प्रावधानों का उल्लंघन मानते हुए मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के तहत कार्रवाई की गई है।

निलंबन अवधि के दौरान उपयंत्री संजय मिश्रा का मुख्यालय नगर पालिक निगम कटनी निर्धारित किया गया है। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“विंध्य-बुंदेलखंड को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात! सतना-देवेंद्रनगर और रीवा-चुरहट रेलखंड का उद्घाटन, सीधी को पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ने का अवसर” 1,943 करोड़ से अधिक की लागत से तैयार दोनों रेलखंडों से विकास को मिलेगी रफ्तार | देवेंद्रनगर-चुरहट यात्री ट्रेन को दिखाई रेल मंत्री ने हरी झंडी”

“विंध्य-बुंदेलखंड को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात! सतना-देवेंद्रनगर और रीवा-चुरहट रेलखंड का उद्घाटन, सीधी को पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ने का अवसर” 1,943 करोड़ से अधिक की लागत से तैयार दोनों रेलखंडों से विकास को मिलेगी रफ्तार | देवेंद्रनगर-चुरहट यात्री ट्रेन को दिखाई रेल मंत्री ने हरी झंडी”

SANSKRITIIAS , IAS COACHING