गंगा दशहरा पर “जल गंगा संवर्धन अभियान” बना जनआंदोलन, ग्राम मड़ई में श्रमदान-कलश यात्रा से दिया जल संरक्षण का संदेश

कटनी जिले के ग्राम मड़ई में गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर “जल गंगा संवर्धन अभियान” के तहत भव्य आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आह्वान पर आयोजित इस अभियान में जल संरक्षण और जनजागरूकता को लेकर ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। कार्यक्रम मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद के जिला समन्वयक डॉ. तेजसिंह केसवाल के निर्देशन और ब्लॉक समन्वयक बालमुकुंद मिश्रा के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत जल स्त्रोत पूजन, कलश पूजन और वृक्ष पूजन के साथ की गई। इसके बाद खेर माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर ग्राम की सरपंच कल्पना सिंह ने श्रीफल भेंट एवं तिलक वंदन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ग्रामीणों ने सार्वजनिक हैंडपंप परिसर में श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया और जल से भरे कलशों के साथ गांव में भव्य कलश यात्रा निकाली।

इस दौरान मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया तथा सामूहिक रूप से गंगा आरती और भगवान शिव की आरती की गई। वक्ताओं ने बताया कि गंगा दशहरा केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं बल्कि जल संरक्षण का संदेश देने का भी अवसर है। “जल गंगा संवर्धन अभियान” के तहत जल स्रोतों के संरक्षण, दीवार लेखन, जागरूकता अभियान और बंद पड़े बोरवेलों के पास रिचार्ज पिट निर्माण जैसे कार्य किए जा रहे हैं ताकि भूजल स्तर में सुधार हो सके।

परामर्शदाता रूपा बर्मन ने ग्रामीणों को जल शपथ दिलाई और जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में बारडोली वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष आर.एल. चौधरी, कार्यक्रम अधिकारी शिवकुमार चौधरी, दिनेश दुबे, रविंद्र दुबे, जितेंद्र उर्मिलिया, राजकुमार त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी और मातृशक्ति उपस्थित रही।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

ग्राम विकास को लेकर जन अभियान परिषद की कार्यशाला, प्रस्फुटन समितियों को दिए गए प्रशिक्षण और विकास के मंत्र नशा मुक्ति, हरियाली, गौ सुरक्षा, स्वच्छता और शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर रहा विशेष जोर

SANSKRITIIAS , IAS COACHING