
कटनी जिला पंचायत कार्यालय में आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब लोकायुक्त जबलपुर की पांच सदस्यीय टीम ने दबिश देकर सहायक लोकपाल सत्येंद्र सोनी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। वही बात करें तो हाल ही में जबलपुर लोकायुक्त की यह दूसरी बड़ी कार्यवाही जिले की है। पहली कार्यवाही विगत दिनो पूर्व जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री को 20 हजार की रिश्वत की राशि लेते हए ट्रैप किया था। लोकायुक्तक की इस कार्यवाही से जिले में हड़कंप मचा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार, आशीष कुमार दुबे — जो पूर्व में भी लोकायुक्त के एक मामले में सह-आरोपी रह चुके हैं — उनकी बहाली के लिए फाइल आगे बढ़ाने के एवज में लगभग ₹50,000 कीमत के वीवो मोबाइल फोन की मांग की गई थी बताया जा रहा है कि आवेदक द्वारा इतनी बड़ी राशि देने में असमर्थता जताने पर किस्तों में भुगतान की बात तय हुई।
इसी क्रम में आज पहली किस्त ₹5,000 देते समय लोकायुक्त टीम ने जिला पंचायत की स्थापना शाखा में कार्रवाई करते हुए सत्येंद्र सोनी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल लोकायुक्त की आगे की कार्रवाई जारी है।






