“केन-बेतवा लिंक से प्रभावित ग्रामीणों की आवाज भोपाल तक, वसीम खान ने उमंग सिंघार से की मुलाकात” 

 

पन्ना जिले की गुनौर विधानसभा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

अमानगंज निवासी कांग्रेस नेता वसीम खान ने आज नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार से मुलाकात कर केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित ग्रामीणों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

इस दौरान उन्होंने बिलहटा, कोहनी, गहदरा और मझोली सहित कई गांवों के लोगों की स्थिति से अवगत कराया। वसीम खान ने बताया कि वन भूमि पर निवास कर रहे ग्रामीणों को बेहद कम मुआवजा दिया गया और उनके घरों व स्कूलों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें हटाया गया, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही प्रभावित गांवों का दौरा करने और आगामी विधानसभा सत्र में इस मामले को उठाने का आश्वासन दिया है।

वहीं, क्षेत्र के लोगों में इस पहल को लेकर खुशी का माहौल है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि उनकी आवाज अब विधानसभा तक पहुंचेगी और उन्हें न्याय मिलने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING