
newsvoiceofindia
कटनी जिले के थाना ढीमरखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिंडरई मोड़ के पास नहर के समीप पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा ले जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, दो व्यक्ति हीरो कंपनी की HF डीलक्स काले रंग की मोटरसाइकिल से गांजा लेकर जा रहे थे। जैसे ही उनकी नजर पुलिस पर पड़ी, वे घबरा गए और भागने की कोशिश करने लगे। संदेह होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को मौके पर पकड़ लिया पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में अपने नाम
संदीप कुमार कोरी, पिता सुरेश कोरी, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम नैगवां थाना उमरिया पान एवं परमेश्वर उर्फ छोटू पटेल, पिता फूलचंद पटेल, उम्र 40 वर्ष, निवासी थाना उमरियापान बताए गए पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल की तलाशी लेने पर एक सफेद-काले-गुलाबी रंग के बैग से कुल 2 किलो 80 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। मौके पर ही गांजा जब्त कर लिया गया तथा तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक MP 20 NU 8316 को भी जप्त किया गया पकड़े गए दोनों आरोपियों को थाना लाकर उनके विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की गई। इसके पश्चात आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जिला जेल झिंझरी भेज दिया गया
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे, सउनि सुरेश, सउनि जयपाल सिंह, सउनि संतोष विश्वकर्मा, आर. 608 पंकज सिंह, आर. 730 डुमनदास एवं आर. 774 गंधर्व की सराहनीय भूमिका रही।






