“यातायात सुधार के लिए संयुक्त अतिक्रमण कार्यवाही, दुकानदारों को 3 दिन की चेतावनी” 

नरसिंहपुर। गोटेगांव नगर के नगरीय क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बाधित न हो, इस उद्देश्य से नगर पालिका, राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से अतिक्रमण के विरुद्ध कार्यवाही की गई।

कार्यवाही के दौरान रिपटा कॉम्प्लेक्स से फुहारा चौक, मॉडल रोड होते हुए पुराने बस स्टैंड तक दुकानदारों द्वारा सड़क पर टीन-शेड लगाकर एवं सामग्री फैलाकर किए गए अतिक्रमण को चिन्हित किया गया।
अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को मौके पर समझाइश दी गई तथा मुनादी के माध्यम से स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे 03 दिवस के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटा लें। प्रशासन ने साफ किया है कि निर्धारित समयावधि में अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर वैधानिक एवं दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

प्रशासन ने यह भी अवगत कराया कि दिनांक 28 जनवरी 2026 को माँ शारदा मंदिर बस स्टैंड से मेन रोड, सराफा बाजार होते हुए लाठगांव चौराहा तक पुनः अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जाएगी।
इस संयुक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रदीप सराफ, मुख्य लिपिक एवं लेखापाल सुनील भनारे, राजस्व प्रभारी धर्मेन्द्र झारिया, स्वच्छता पर्यवेक्षक सूरज परौची सहित रामनाथ कटारिया, रविशंकर पाठक, विकास राजपूत, योगेश कहार, धर्मेन्द्र विश्वकर्मा, कमलकांत सिलवाट, संजय चांदोरिया, मयूर दुबे, धनसिंह पटेल, हरिओम राय, नवीन कटारिया, दीपक श्रीवास्तव, योगेश यादव, अर्पित पटेल, अर्पित पटेल, पंचम पटेल, बैनीसिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING