“ चोरों का ‘नकाबपोश गैंग’ एक्टिव: शिवाजी नगर में एक रात में 12 बदमाशों का आतंक, CCTV में कैद पूरी वारदात”

कटनी। शहर के शिवाजी नगर क्षेत्र में शुक्रवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब करीब एक दर्जन नकाबपोश चोरों के गैंग ने पूरी बस्ती में दहशत फैला दी। गली नंबर 15 में घुसे इन बदमाशों ने एक के बाद एक कई घरों और दुकानों को निशाना बनाने की कोशिश की।

ताले तोड़े, लेकिन नहीं ले जा सके सामान

सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों के अनुसार, चोरों ने आधा दर्जन से ज्यादा मकानों और दुकानों के ताले तोड़ दिए। हालांकि, वे किसी बड़ी चोरी को अंजाम देने में सफल नहीं हो पाए। आशंका जताई जा रही है कि किसी के जाग जाने या तकनीकी बाधा के चलते चोर मौके से फरार हो गए।

CCTV में कैद पूरी ‘रेकी और तफरी’

इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में साफ दिखाई दे रहा है कि 10 से 12 बदमाश बेखौफ होकर गलियों में घूम रहे हैं। वे एक-एक घर की रेकी करते नजर आ रहे हैं, जिससे यह साफ है कि वारदात पूरी योजना के तहत की जा रही थी।

रहवासियों में डर और आक्रोश

घटना के बाद शनिवार सुबह पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इतने व्यस्त इलाके में इस तरह की घटना पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करती है।

पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग

रहवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जाए जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो और इलाके में रात्रि गश्त बढ़ाई जाए

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING