“कटनी बस स्टैंड चौकी को मिला नया प्रभारी, नेहा मौर्य संभालेंगी जिम्मेदारी” 

कटनी। शहर की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिला पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु विश्वकर्मा ने शनिवार को महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत बस स्टैंड चौकी प्रभारी के रिक्त पद पर नई नियुक्ति कर दी गई है।

दरअसल, पूर्व चौकी प्रभारी सिद्धार्थ राय के लाइन अटैच होने के बाद से यह पद खाली चल रहा था, जिससे व्यवस्थाओं पर असर पड़ रहा था। स्थिति को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली थाने में पदस्थ उप निरीक्षक नेहा मौर्य को बस स्टैंड चौकी का नया प्रभारी नियुक्त किया है।

शहर का मुख्य बस स्टैंड होने के कारण यह क्षेत्र सुरक्षा और यातायात की दृष्टि से बेहद संवेदनशील माना जाता है। ऐसे में नेहा मौर्य की तैनाती से यहां की कानून व्यवस्था में मजबूती और निरंतरता आने की उम्मीद जताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए हैं कि नई प्रभारी तत्काल प्रभाव से पदभार ग्रहण कर व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करें। साथ ही इस आदेश की सूचना सभी संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को आवश्यक कार्यवाही के लिए भेज दी गई है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

SANSKRITIIAS , IAS COACHING