“सीएम हेल्पलाइन मामलों में लापरवाही नहीं चलेगी: सीईओ एवं निगमायुक्त हरसि

newsvoiceofindia

कटनी।सीएम हेल्पलाइन शासन की एक महत्वपूर्ण जनसमस्या निवारण प्रणाली है, जिसके माध्यम से आम नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं स्थायी निराकरण सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। उक्त निर्देश जिला पंचायत की सीईओ एवं नगर निगम आयुक्त श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर ने शुक्रवार को सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की वर्चुअली समीक्षा बैठक के दौरान नगर निगम अधिकारियों को दिए।

वर्चुअली आयोजित समीक्षा बैठक में नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग, जल प्रदाय विभाग, विद्युत विभाग, उद्यान शाखा, स्वच्छ भारत मिशन, यांत्रिकी प्रकोष्ठ, सिविल शाखा, स्थायी एवं अस्थायी अतिक्रमण, भवन अनुज्ञा, राजस्व शाखा, स्थापना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, सामान्य प्रशासन विभाग, जनकल्याण योजना एवं समग्र आईडी शाखा के विभागवार लंबित, ग्रेडिंग एवं 50 दिवस से अधिक लंबित प्रकरणों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।
निगमायुक्त श्रीमती कौर ने निर्देश दिए कि सभी लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त आवेदन आम नागरिकों की समस्याओं से सीधे जुड़े होते हैं, अतः इनके निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवेदकों से सतत संवाद बनाए रखते हुए संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें तथा की गई कार्यवाही से आवेदकों को अवगत कराएं। विशेष रूप से पेयजल संबंधी शिकायतों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश जल प्रदाय शाखा के अधिकारियों को दिए गए।
वर्चुअली समीक्षा बैठक में नगर निगम उपायुक्त  शैलेष गुप्ता, कार्यपालन यंत्री अंशुमान सिंह, राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक सहायक यंत्री सुनील सिंह,  अनिल जायसवाल, आदेश जैन, उपयंत्री जायेन्द्र प्रताप सिंह, अश्विनी पांडेय, पवन श्रीवास्तव, श्रीमती मोना करेरा, मृदुल श्रीवास्तव, स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी, अतिक्रमण प्रभारी मानेन्द्र सिंह, स्टेनो आलोक तिवारी, सिटी मिशन मैनेजर यश रजक सहित नगर निगम की विभिन्न शाखाओं के लेबल अधिकारी वर्चुअली उपस्थित रहे।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING