“अमानगंज कांग्रेस को मिला नया नेतृत्व.. राम भगत सोनी बने जिला महासचिव, धुराम चौधरी को जिला सचिव की जिम्मेदारी” 

पन्ना।अमानगंज हाल ही में जारी जिला कांग्रेस कमेटी की नई सूची में अमानगंज के वरिष्ठ एवं सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलने पर क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है। वर्षों से कांग्रेस संगठन को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे राम भगत सोनी को जिला महासचिव नियुक्त किया गया है। वहीं लंबे समय से पार्टी में सक्रिय धुराम चौधरी को जिला सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह नियुक्तियां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी प्रदेश प्रभारी हरि चौधरी जिला प्रभारी राजभान सिंह, जिला अध्यक्ष अनीश खान एवं ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ दुबे की अनुशंसा पर की गई हैं।

नियुक्ति की खबर सामने आते ही अमानगंज क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नेताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं को बधाई देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करने की उम्मीद जताई है। साथ ही उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना भी की गई।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

₹75 लाख के ऑफर ने पलटी बाजी! कोर्ट ने आरोपी की डिफॉल्ट बेल की निरस्त … कटनी के चर्चित हत्याकांड में बड़ा फैसला, कोर्ट ने आरोपी की डिफॉल्ट बेल की निरस्त, गवाहों को प्रभावित करने और ₹75 लाख के प्रस्ताव को माना गंभीर आधार” 

“भारतीय रेलवे ने मध्य प्रदेश में इटारसी-मदन महल के बीच दैनिक पैसेंजर सेवा शुरू करने की स्वीकृति दी..इटारसी-जबलपुर क्षेत्र के यात्रियों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए दैनिक सेवा”