रीवा की घटना पर कटनी जैन समाज में आक्रोश, आज बंद का ऐलान.. मौन जुलूस निकालकर माताजी को दी जाएगी श्रद्धांजलि

कटनी में सोमवार 25 मई को जैन समाज द्वारा शहर बंद का आह्वान किया गया है। रीवा में दो माताजी के साथ हुई दुखद घटना के विरोध में समाज ने श्रद्धांजलि और विरोध स्वरूप मौन जुलूस निकालने का निर्णय लिया है। समाज ने सभी जैन प्रतिष्ठानों को बंद रखने की अपील करते हुए बड़ी संख्या में लोगों से शामिल होने का अनुरोध किया है।

रीवा में दो माताजी के साथ हुई दुखद घटना को लेकर पूरे प्रदेश में जैन समाज में आक्रोश का माहौल है। इसी क्रम में कटनी जैन समाज ने सोमवार 25 मई को शहर के समस्त जैन प्रतिष्ठान बंद रखने का निर्णय लिया है। समाज द्वारा जारी सूचना में घटना के विरोध और माताजी को श्रद्धांजलि देने के लिए मौन जुलूस आयोजित किए जाने की जानकारी दी गई है।

बताया गया है कि शाम 6 बजकर 30 मिनट पर जैन कीर्ति स्तंभ से मौन जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपेंगे। आयोजन समस्त जैन समाज कटनी के तत्वावधान में किया जा रहा है।

समाज द्वारा जुलूस में शामिल होने वाले पुरुषों से सफेद वस्त्र पहनने और महिलाओं से केसरिया साड़ी धारण करने का आग्रह किया गया है। साथ ही समाज के सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बंद और मौन जुलूस को सफल बनाने की अपील की गई है। जैन समाज ने सभी समाज के लोगों“सभी समाजजन अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर श्रद्धांजलि कार्यक्रम को सफल बनाएं।”

रीवा की घटना को लेकर जैन समाज में गहरा दुख और नाराजगी देखने को मिल रही है। अब कटनी में होने वाला यह मौन जुलूस और बंद प्रशासन तक समाज की भावनाएं पहुंचाने का माध्यम बनेगा।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING