“बरही में युवक से साइबर ठगी, सेंट्रल बैंक के पास दिया गया वारदात को अंजाम” 

newsvoiceoindia/

कटनी। जिले में साइबर अपराध के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला बरही थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के पास एक युवक साइबर ठगी का शिकार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता शिवम उपाध्याय (28 वर्ष) निवासी कुठिया महगवां ने पुलिस को बताया कि 23 दिसंबर 2025 को सुबह 10:30 से 11:00 बजे के बीच वह सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बरही के पास मौजूद था। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके साथ साइबर फ्रॉड को अंजाम दिया।
आरोपी द्वारा ट्रांजेक्शन आईडी 535709513873 एवं 535709523930 के माध्यम से धोखाधड़ी की गई, जिससे पीड़ित को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

बरही पुलिस की कार्रवाई

पीड़ित की शिकायत पर बरही थाना पुलिस ने 10 जनवरी 2026 को दोपहर 14:08 बजे अपराध पंजीबद्ध किया। अपराध क्रमांक: 40/26
धारा: 318(4) बीएनएस (धोखाधड़ी)
जांच अधिकारी: सउनि. दिनेश सिंह बघेल
पुलिस द्वारा संबंधित ट्रांजेक्शन आईडी के आधार पर आरोपी तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं। बैंक और साइबर सेल की मदद से आरोपी के बैंक खाते और लोकेशन को ट्रेस किया जा रहा है।

कटनी पुलिस की अपील/

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति को ओटीपी, पिन, बैंक डिटेल या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। यदि कोई साइबर ठगी होती है तो तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें या नजदीकी थाना में शिकायत दर्ज कराएं।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“टूटा हुआ ‘A’ बना कातिलों की हार! हाईवा से कुचलकर मर्डर को एक्सीडेंट दिखाने की साजिश का नरसिंहपुर पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा”  “मुख्य साजिशकर्ता सहित 8 आरोपी गिरफ्तार, दो हाईवा, थार, फॉर्च्यूनर और मोबाइल जब्त; एक छोटे से मोनोग्राम ने खोल दी पूरी साजिश”

“टूटा हुआ ‘A’ बना कातिलों की हार! हाईवा से कुचलकर मर्डर को एक्सीडेंट दिखाने की साजिश का नरसिंहपुर पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा”  “मुख्य साजिशकर्ता सहित 8 आरोपी गिरफ्तार, दो हाईवा, थार, फॉर्च्यूनर और मोबाइल जब्त; एक छोटे से मोनोग्राम ने खोल दी पूरी साजिश”

SANSKRITIIAS , IAS COACHING