“खिरहनी 33/11 KV उपकेंद्र शुरू अब मिलेगी बेहतर और निर्बाध बिजली! कटनी के लिए बड़ी खुशखबरी!”

कटनी की मुड़वारा विधानसभा के लोगों के लिए बिजली व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी सौगात मिली है। विधायक संदीप जायसवाल ने आज खिरहनी के नवीन 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का औपचारिक रूप से विद्युत प्रवाह शुरू किया।

उल्लेखनीय है कि यह उपकेंद्र भारत सरकार की महत्वाकांक्षी आरडीएसएस (RDSS) योजना के तहत बनाया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य बिजली वितरण में होने वाली हानियों को कम करना और उपभोक्ताओं को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना है। खिरहनी उपकेंद्र के लिए कुल 13.5 किलोमीटर लंबी 33 केवी लाइन और उपकेंद्र का निर्माण किया जाना है। फिलहाल लगभग 7 किलोमीटर लाइन और उपकेंद्र का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। इसी के साथ तिलक कॉलेज से नया 11 केवी फीडर भी शुरू कर दिया गया है।

 

इस नए फीडर के चालू होने से दुर्गा चौक, प्रेमनगर, तिलक कॉलेज, राहुल बाग सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पहले की तुलना में अधिक सुचारू होगी। पहले इन इलाकों को एनकेजे 33/11 केवी उपकेंद्र से जुड़े खिरहनी फीडर से बिजली मिलती थी, लेकिन फीडर पर अधिक लोड और लंबी दूरी के कारण बार-बार शटडाउन और ब्रेकडाउन की समस्या बनी रहती थी। नए उपकेंद्र के शुरू होने से खिरहनी फीडर का लगभग 60 प्रतिशत भार कम हो गया है, जिससे बिजली व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार आने की उम्मीद है। शेष दो 11 केवी फीडर और अन्य निर्माण कार्य भी तेजी से जारी हैं।

विधायक संदीप जायसवाल ने बताया कि निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद इस उपकेंद्र का लोकार्पण मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। इस परियोजना का लाभ शहर और ग्रामीण क्षेत्र के लगभग 20 हजार बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगा।

उद्घाटन समारोह में मंडल अध्यक्ष रजत जैन, प्रदीप उपाध्याय, पप्पू बजाज, रजनीश तिवारी, अजय सरावगी, आर.पी. सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में उपभोक्ता मौजूद रहे। वहीं बिजली विभाग की ओर से अधीक्षण अभियंता डी.एन. चौकीकर, कार्यपालन अभियंता मुकेश मोहबे, कार्यपालन अभियंता सुशीला सिंह, संधारण प्रभारी संदीप यादव तथा अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“टूटा हुआ ‘A’ बना कातिलों की हार! हाईवा से कुचलकर मर्डर को एक्सीडेंट दिखाने की साजिश का नरसिंहपुर पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा”  “मुख्य साजिशकर्ता सहित 8 आरोपी गिरफ्तार, दो हाईवा, थार, फॉर्च्यूनर और मोबाइल जब्त; एक छोटे से मोनोग्राम ने खोल दी पूरी साजिश”

“टूटा हुआ ‘A’ बना कातिलों की हार! हाईवा से कुचलकर मर्डर को एक्सीडेंट दिखाने की साजिश का नरसिंहपुर पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा”  “मुख्य साजिशकर्ता सहित 8 आरोपी गिरफ्तार, दो हाईवा, थार, फॉर्च्यूनर और मोबाइल जब्त; एक छोटे से मोनोग्राम ने खोल दी पूरी साजिश”

SANSKRITIIAS , IAS COACHING