हरियाली की नई पहल: लाल पहाड़ी पर युवाओं ने किया वृहद पौधारोपण, संरक्षण का भी लिया संकल्प

कटनी। वर्षा ऋतु के दौरान शहर को अधिक हराभरा और पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से नगर निगम कटनी का वृहद पौधारोपण अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। रविवार को लाल पहाड़ी परिसर में विजन समूह के युवाओं और नगर निगम कर्मचारियों ने विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर आशुतोष मानके की मौजूदगी में युवाओं ने केवल पौधे लगाने तक ही नहीं, बल्कि उनके संरक्षण और नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया। इस दौरान शिवांक सिंह, अनामिका चक्रवर्ती, हमजा शेख, शहनाज खान, फातिमा बी, ओम तिवारी, काव्या गुप्ता, दीक्षा गुप्ता, यश बेन सहित कई युवा उपस्थित रहे।

नगर निगम का उद्देश्य वर्षा ऋतु में शहर के सार्वजनिक स्थलों पर बड़े पैमाने पर पौधारोपण कर हरित क्षेत्र का विस्तार करना और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण तैयार करना है।

नगर निगम ने लाल पहाड़ी के अलावा अमकुही जल शोधन संयंत्र और झिंझरी क्षेत्र को भी पौधारोपण के लिए चिन्हित किया है। इच्छुक नागरिक नगर निगम कार्यालय से संपर्क कर इन स्थानों पर पौधारोपण कर सकते हैं।

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि “पौधा लगाना ही नहीं, उसका संरक्षण करना भी उतना ही जरूरी है। यदि हर नागरिक एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो हरित और स्वच्छ कटनी का सपना जल्द साकार हो सकता है।”

नगर निगम ने सभी सामाजिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों, युवाओं और आम नागरिकों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है, ताकि सामूहिक प्रयासों से “हरित कटनी–स्वच्छ कटनी” का संकल्प सफल बनाया जा सके।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“टूटा हुआ ‘A’ बना कातिलों की हार! हाईवा से कुचलकर मर्डर को एक्सीडेंट दिखाने की साजिश का नरसिंहपुर पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा”  “मुख्य साजिशकर्ता सहित 8 आरोपी गिरफ्तार, दो हाईवा, थार, फॉर्च्यूनर और मोबाइल जब्त; एक छोटे से मोनोग्राम ने खोल दी पूरी साजिश”

“टूटा हुआ ‘A’ बना कातिलों की हार! हाईवा से कुचलकर मर्डर को एक्सीडेंट दिखाने की साजिश का नरसिंहपुर पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा”  “मुख्य साजिशकर्ता सहित 8 आरोपी गिरफ्तार, दो हाईवा, थार, फॉर्च्यूनर और मोबाइल जब्त; एक छोटे से मोनोग्राम ने खोल दी पूरी साजिश”

SANSKRITIIAS , IAS COACHING