
newsvoiceofindia/
कटनी। बरही थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरही-मैहर रोड पर दिनदहाड़े चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। सत्यम हार्डवेयर के सामने खड़े एक व्यक्ति का बैग अज्ञात चोर ने पार कर दिया, जिसमें 1 लाख 70 हजार रुपये की नगदी रखी हुई थी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, फरियादी प्रहलाद प्रसाद पटेल उम्र 48 वर्ष, निवासी मझगंवा थाना बदेरा जिला मैहर, शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजकर 30 मिनट पर सत्यम हार्डवेयर के सामने मौजूद थे। इसी दौरान मौका पाकर अज्ञात व्यक्ति उनका बैग चोरी कर फरार हो गया।
घटना की शिकायत पर बरही पुलिस ने शनिवार रात 8 बजकर 41 मिनट पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक विनोदकांत सिंह को सौंपी गई है।
दिनदहाड़े हुई इस चोरी की घटना के बाद पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। व्यस्त सड़क पर हुई इस वारदात से क्षेत्र के व्यापारियों और राहगीरों में दहशत का माहौल है।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।






