“महिला सुरक्षा को लेकर कटनी पुलिस सतर्क, निर्भया पेट्रोलिंग के तहत अमकुही पहाड़ी व सुरम्य पार्क में सघन गश्त” 

कटनी में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महिला थाना प्रभारी वर्षा सोनकर के नेतृत्व में निर्भया पेट्रोलिंग अभियान के तहत अमकुही पहाड़ी एवं सुरम्य पार्क क्षेत्र में सघन गश्त की गई, जहाँ पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी दी।

निर्भया पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थलों पर मौजूद लोगों से संवाद करते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी। मौके पर पाए गए असामाजिक तत्वों को रोककर समझाइश दी गई तथा सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन बनाए रखने और महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार करने के निर्देश दिए गए महिला थाना प्रभारी वर्षा सोनकर ने स्पष्ट किया कि महिला सुरक्षा से जुड़ी किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुचित आचरण पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि निर्भया पेट्रोलिंग का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना और अपराधों की रोकथाम करना है पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। साथ ही आश्वस्त किया कि भविष्य में भी ऐसे संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित पेट्रोलिंग जारी रहेगी।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING