“स्वच्छता नियमों के उल्लंघन पर निगम की सख्ती, 12 लोगों पर 2400 रुपये का जुर्माना” 

न्यूज़ वॉइस ऑफ इंडिया 

कटनी नगर निगम प्रशासन ने शहर की सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अलग–अलग क्षेत्रों में अभियान चलाकर जुर्माने की कार्रवाई की है।

नगर की सुचारू सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निगम प्रशासन लगातार निगरानी और कार्रवाई कर रहा है। गुरुवार शाम स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जोन क्रमांक 2 के बस स्टैंड क्षेत्र में अभियान चलाया। यहां 5 प्रतिष्ठान संचालकों की दुकानों में डस्टबिन नहीं पाए जाने और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने पर कुल 1000 रुपये का चालान काटा गया।

वहीं, जोन क्रमांक 3 के दुर्गा चौक क्षेत्र में चलाए गए अभियान के दौरान स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 7 लोगों के खिलाफ 1400 रुपये का जुर्माना वसूला गया। कार्रवाई के दौरान संबंधित दुकानदारों और नागरिकों को अपनी दुकानों में अनिवार्य रूप से डस्टबिन रखने की सख्त हिदायत भी दी गई।
इस संबंध में स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी ने बताया कि शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने, स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर को बेहतर रैंक दिलाने और स्वच्छता नियमों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

नगर निगम ने शहरवासियों और व्यापारियों से अपील की है कि वे स्वच्छता बनाए रखने में निगम प्रशासन का सहयोग करें। घरों और प्रतिष्ठानों में अनिवार्य रूप से दो डस्टबिन रखें। निगम प्रशासन का उद्देश्य केवल चालान काटना नहीं, बल्कि व्यवहार परिवर्तन लाकर कटनी को स्वच्छ और सुंदर शहर बनाना है।

Leave a Comment

“विजयराघवगढ़ विधानसभा के बरही से चार एल्डरमैनो कि घोषणा प्रखर समाजसेवी रजनीश नामदेव को मिला जन समस्याओं कि आवाज उठाने का अवसर”…  “नगर विकास और जनहित के मुद्दों को लेकर नगर वासियों में खुशी कि लहर” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING