“नववर्ष पर कलेक्टर आशीष तिवारी बने जरूरतमंदों का सहारा, मोहनिया–शाहपुर में हजारों को बांटे कंबल व गर्म वस्त्र” 

खबर.. न्यूज़ वॉइस ऑफ इंडिया/

कटनी। नववर्ष के अवसर पर मानवीय संवेदना और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए कलेक्टर आशीष तिवारी गुरुवार को ग्राम मोहनिया एवं दूरस्थ ग्राम शाहपुर पहुंचे। यहां उन्होंने बुजुर्गों, गरीबों एवं जरूरतमंदों के बीच कंबल और गर्म कपड़ों का वितरण कर पड़ रही कटके ठंड से राहत प्रदान की।

इस दौरान दोनों गांवों में हजारों जरूरतमंदों को गर्म कंबल, ऊनी वस्त्र, मफलर, टोपी, जैकेट, टी-शर्ट, जींस पैंट, लोवर एवं ट्रैक सूट वितरित किए गए। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वयं आगे बढ़कर कलेक्टर की मौजूदगी में जरूरतमंदों को राहत सामग्री सौंपी।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, निगमायुक्त तपस्या परिहार, अपर कलेक्टर नीलांबर मिश्र, संयुक्त कलेक्टर जितेंद्र पटेल, एसडीएम कटनी प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, डिप्टी कलेक्टर प्रदीप कुमार मिश्रा, विंकी सिंहमारे उइके, ज्योति लिल्हारे, तहसीलदार अजीत तिवारी, नायब तहसीलदार अतुलेश सिंह एवं जनपद सीईओ प्रदीप सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर आशीष तिवारी ने कहा कि जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग करना चाहिए। ठंड से बचाव के लिए एक कंबल या गर्म कपड़ा भी किसी के लिए जीवन रक्षक साबित हो सकता है। जरूरतमंदों की सेवा करना ही सच्चे अर्थों में ईश्वर की सेवा है।

इसके पश्चात कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ एवं निगमायुक्त शाहपुर स्थित शक्तिधाम सेवा आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने पवनपुत्र भगवान श्री हनुमान जी के दर्शन एवं पूजन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस अवसर पर ग्राम सरपंच पंकज वर्मा भी मौजूद रहे।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING