“⚡ लापरवाही की बलि: लाइन सुधार के दौरान युवक की मौत, ग्रामीणों ने शव रखकर किया चक्काजाम”

न्यूज़ वॉइस ऑफ इंडिया/

कटनी।स्लीमनाबाद तहसील के ग्राम कौड़िया में विद्युत लाइन सुधार कार्य के दौरान हुई एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। 40 वर्षीय मुकेश शुक्ला की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को कौड़ियां तिराहा पर शव रखकर जोरदार चक्काजाम कर दिया ग्रामीणों का आरोप है कि यह हादसा विद्युत विभाग और ठेकेदार की गंभीर लापरवाही का नतीजा है। उनका कहना है कि लाइन सुधार के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई, जिसकी कीमत एक निर्दोष व्यक्ति को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी।

सोमवार को मुकेश शुक्ला अपने घर के बाहर गिरती हुई सर्विस लाइन को ठीक करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान पास में स्थित एक क्षतिग्रस्त विद्युत खंभा अचानक गिर पड़ा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल कटनी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

घटना के अगले दिन ग्रामीणों का गुस्सा सड़कों पर नजर आया। शव को कौड़ियां तिराहा पर रखकर सड़क जाम किया गया और विद्युत विभाग व ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।

वही ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा विद्युत विभाग के सहायक अभियंता अभिषेक गढेवाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच के लिए कनिष्ठ अभियंता को मौके पर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा पूरी घटना की गहन जांच की जा रही है और यदि लापरवाही पाई जाती है, तो जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING