
newsvoiceofindia/
कटनी।मेहनत, अनुशासन और जज़्बे का जब संगम होता है, तब इतिहास रचता है — कुछ ऐसा ही कर दिखाया है बरही की खो-खो टीम ने। सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत पन्ना में आयोजित फाइनल मुकाबले में बरही की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर न सिर्फ प्रतियोगिता जीती, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया।
शासकीय महाविद्यालय बरही के खेल मैदान से निकली यह टीम आज सीजी पकी टीम के रूप में पूरे जिलों में अपनी पहचान बना रही है। सीमित संसाधनों के बावजूद खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत और समर्पण के बल पर यह साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी सुविधा की मोहताज नहीं होती इस गौरवशाली सफलता के पीछे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमित पटेल का मार्गदर्शन और सतत सहयोग अहम रहा। अमित पटेल के प्रयासों से खिलाड़ियों को मंच, प्रोत्साहन और दिशा मिली, जिसने इस टीम को निरंतर आगे बढ़ाया टीम की इस ऐतिहासिक जीत से बरही में उत्साह का माहौल है। तो वही खेल प्रेमियों, शिक्षकों और नागरिकों ने खिलाड़ियों का स्वागत कर उन्हें भविष्य में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराने की शुभकामनाएँ दी हैं।
बरही की खो-खो टीम की यह जीत आने वाली पीढ़ियों के लिए एक संदेश है —“सपने छोटे हों या बड़े, अगर इरादे मजबूत हों तो हर मंज़िल हासिल की जा सकती है।”







