
कटनी/सिवनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले के बरही और सिवनी जिले के छपारा में आग लगने की दर्दनाक घटनाओं से दो परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। इन हादसों में कई सदस्यों के निधन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवारों को इस कठिन घड़ी में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
वहीं, मुख्यमंत्री ने राज्य शासन की ओर से दोनों घटनाओं में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
Views: 183







