
कटनी न्यूज़ वॉइस ऑफ इंडिया/ पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में आज सुभाष चौक से रेलवे स्टेशन तक वर्तमान सेंट्रल पार्किंग व्यवस्था को हटाने संबंधी एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई बैठक में यातायात प्रभारी राहुल पाण्डेय, व्यापारी संघ कटनी के अध्यक्ष सहित संघ के विभिन्न सदस्य उपस्थित रहे बैठक में क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को अधिक सुचारू, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने हेतु सेंट्रल पार्किंग हटाने के प्रस्ताव पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई सभी व्यापारियों ने जनहित को प्राथमिकता देते हुए इस प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से अपनी सहमति व्यक्त की।
नई वैकल्पिक पार्किंग व्यवस्था
विश्वकर्मा पार्क
चारपहिया वाहनों हेतु सुव्यवस्थित पार्किंग।
रामलीला मैदान
दोपहिया एवं चारपहिया—दोनों प्रकार के वाहनों के लिए पार्किंग सुविधा।
रेलवे स्टेशन शॉपिंग कंप्लेक्स
शॉपिंग कंप्लेक्स के सामने दोपहिया वाहनों के लिए अनुशासित पार्किंग पुलिस प्रशासन का कहना है कि नई पार्किंग व्यवस्था लागू होने से यातायात दबाव में कमी आएगी,सड़क पर अनावश्यक भीड़ समाप्त होगी,नागरिकों एवं व्यापारियों को बेहतर, सुरक्षित एवं सहज आवागमन का माहौल प्राप्त होगा।
कटनी पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है तथा आश्वस्त किया है कि नगर की यातायात व्यवस्था को और अधिक आधुनिक एवं सुचारू बनाने हेतु ऐसे प्रयास भविष्य में भी जारी रहेंगे।






