सिटी बस सर्विसेस की 19वीं बोर्ड बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण फैसले

कटनी। परिवहन कंपनी दीनदयाल कटनी सिटी बस सर्विसेस लिमिटेड की 19वीं बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक शुक्रवार को कलेक्टर आशीष तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कंपनी की डायरेक्टर महापौर प्रीति संजीव सूरी, मैनेजिंग डायरेक्टर एवं आयुक्त नगर पालिक निगम तपस्या परिहार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

कटनी–निवार मार्ग पर दो नई सिटी बसें संचालित

बैठक में बताया गया कि क्लस्टर क्रमांक ‘ए’ में कटनी से निवार मार्ग पर दो सिटी बसों का संचालन प्रारंभ किया गया है। बसें निम्न मार्ग से चलाई गईं—
जगन्नाथ चौक (चांडक चौक) → मिशन चौक → कटाये घाट → माधव नगर → अमीरगंज उप कार्यालय → मानसरोवर कॉलोनी → माधव नगर स्टेशन → मुड़वारा स्टेशन।

बसों को महापौर प्रीति सूरी एवं आयुक्त तपस्या परिहार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

चार इलेक्ट्रिक अंतरशहरीय बसों हेतु अनुबंध

18 सितंबर 2025 को चार इलेक्ट्रिक अंतरशहरीय बसों के संचालन हेतु अनुबंध किया गया।
निर्णय लिए गए—

इनके लिए झिंझरी बस स्टैंड में भूमि आरक्षित,बसों की एक्स्टीरियर डिजाइन को अनुमोदन,कार्य समयसीमा में पूरा करने हेतु योलो बस संचालक दिल्ली को निर्देश

इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन हेतु 1 हेक्टेयर भूमि प्रस्ताव

इलेक्ट्रिक बसों की चार्जिंग अधोसंरचना के लिए शीघ्र कार्य करने के निर्देश दिए गए।
चार्जिंग डिपो हेतु 1 हेक्टेयर जमीन आवंटन को नजूल निवर्तन नियमों के तहत आगे बढ़ाने का प्रस्ताव पारित किया गया।

शहर के लिए अर्बन ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

अर्बन ट्रांसपोर्ट के तहत निम्न प्रस्तावों को 100% केंद्रीय सहायता के साथ मंजूरी दी गई—

कमप्रेसिव मोबिलिटी प्लान,इंटर स्टेट बस टर्मिनल,पार्किंग पॉलिसी की डीपीआर

इस कार्य को योजना एवं वास्तुकला विद्यालय, भारत सरकार को नोमिनेशन आधार पर सौंपने की स्वीकृति दी गई।

कंपनी स्टाफ का वेतन और ऑडिट व्यवस्था

कंपनी के अधिकारियों/कर्मचारियों का वेतन कंपनी मद से होने वाली आय से भुगतान करने हेतु आयुक्त को अधिकृत किया गया कंपनी कार्यों के लिए इंटरनल ऑडिट नगर निगम की दर पर कराने की स्वीकृति मिली।

10 इलेक्ट्रिक बसों की निविदा में संशोधन

10 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन हेतु जारी निविदा में किए गए संशोधनों को मंजूरी दी गई।
चार्जिंग अधोसंरचना में संशोधन एआईसीटीएसएल इंदौर की व्यवस्था के अनुसार किए जाएंगे।

कटनी–निवार–बड़वारा बस मार्ग सूत्रीकरण का प्रस्ताव

बस संचालक नसीम ट्रांसपोर्ट द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर मार्ग सूत्रीकरण हेतु प्रस्ताव संभागीय आयुक्त जबलपुर को भेजे जाने के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिए गए।

कटायेघाट मोड़ के सिग्नल को बिलहरी मोड़ स्थानांतरित करने का निर्णय

बोर्ड ने ट्रैफिक पुलिस से समन्वय कर ब्लैक स्पॉट घोषित बिलहरी मोड़ पर नया सिग्नल लगाने हेतु प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया।

बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी संतोष पॉल, कार्यपालन यंत्री असित खरें, डायरेक्टर सुनील सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी शैलेष गुप्ता, मुख्य संचालन अधिकारी योगेश पवार, मैनेजर फाइनेंस श्रीकांत तिवारी, नसीम ट्रांसपोर्ट, तथा राकेश कुमार (योलो बस सर्विसेस, दिल्ली) उपस्थित रहे।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING