“कटनी की सजग दृष्टि” — सुरक्षा का नया आयाम थर्ड आई के लिए विधायक निधि से विधायक मुड़वारा ने प्रदान की 15 लाख रुपए की राशि

कटनी जिले में नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक  अभिनय विश्वकर्मा के प्रयासों एवं माननीय मुड़वारा विधायक संदीप जयसवाल के सहयोग से एक अभिनव तकनीकी पहल — “कटनी की सजग दृष्टि” परियोजना का शुभारंभ किया गया है।

इस आधुनिक सुरक्षा परियोजना के तहत माननीय विधायक द्वारा विधायक निधि से 15 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई है, जिसके माध्यम से शहर के 26 प्रमुख स्थानों पर 85 अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं। इन कैमरों की लाइव निगरानी पुलिस कंट्रोल रूम में स्थापित सीसीटीवी मॉनिटरिंग सिस्टम से की जाएगी।

यह प्रणाली शहर के प्रत्येक संवेदनशील क्षेत्र पर पुलिस की सटीक और त्वरित दृष्टि बनाए रखेगी। इससे न केवल अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव होगा, बल्कि डिजिटल साक्ष्य के रूप में इन कैमरों से प्राप्त फुटेज न्यायिक प्रक्रिया में भी अहम भूमिका निभाएगा।

“कटनी की सजग दृष्टि” परियोजना का मूल उद्देश्य है —हर नागरिक को सुरक्षा का भरोसा देना
शहर की निगरानी को तकनीकी रूप से सशक्त बनाना
जनसहभागिता और पुलिस सतर्कता का नया उदाहरण प्रस्तुत करना

यह पहल न केवल कटनी पुलिस की सतर्कता और तकनीकी प्रगति का प्रतीक है, बल्कि यह दर्शाती है कि जब जनता और जनप्रतिनिधि साथ हों, तो सुरक्षा व्यवस्था में क्रांतिकारी सुधार संभव है।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING