“सेवा ही श्रद्धांजलि” — युवक कांग्रेस ने इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस पर ज़रूरतमंदों को बांटे कंबल

कटनी। भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस पर जिला युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई ने आज का दिन “सेवा दिवस” के रूप में मनाया।

कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित जनों ने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष दिव्यांशु मिश्रा ‘अंशु’ के नेतृत्व में सैकड़ों जरूरतमंद महिलाओं को आगामी भीषण ठंड को देखते हुए गर्म कंबल वितरित किए गए।

अंशु मिश्रा ने कहा कि “भारत की आयरन लेडी” कही जाने वाली इंदिरा गांधी ने अपने सशक्त नेतृत्व से पाकिस्तान के दो टुकड़े कर विश्व के सामने भारत की ताकत का परिचय कराया। उन्होंने भूमि सुधार, बैंकों का राष्ट्रीयकरण, शहरी संपत्ति की सीमा निर्धारण, गरीबों के लिए आवास नीति और रियासती विशेषाधिकारों के उन्मूलन जैसे ऐतिहासिक कदम उठाए।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनों ने इंदिरा गांधी के बताए सत्य, सेवा और समर्पण के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया और “इंदिरा गांधी अमर रहें” के नारे बुलंद किए।

इस अवसर पर मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौसूफ बिट्टू, युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सौम्या रांधेलिया, युंका विधानसभा अध्यक्ष द्वय राहुल पटेरिया, मोहम्मद इसराइल, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष शुभम मिश्रा, प्रदेश सचिव अजय खटिक, आईटीसेल प्रदेश महासचिव द्वय शशांक गुप्ता, सूर्यकांत कुशवाहा, आईटीसेल जिला अध्यक्ष सुरेंद्र राणा, पूर्व महिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष माया चौधरी, मीनाक्षी बलवी, नीरा सोनी, निवेदिता द्विवेदी, सहित श्याम यादव, पार्षद चोखभाई, विजय मंगल चौधरी, राजेश जाटव, प्रज्ज्वल साहू, अभिषेक गुप्ता, सौरभ पांडे, प्रिंस वंशकार, राहुल दहिया, अवध यादव, कमल राठौड़ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं युवा साथी उपस्थित रहे।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING