“कटनी में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस — कलेक्टर आशीष तिवारी ने दिलाई अखंडता की शपथ”

कटनी में आज सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस बड़े ही गरिमामय ढंग से मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर आशीष तिवारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ दिलाई।

शुक्रवार सुबह आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर श्री तिवारी ने कहा कि लौह पुरुष सरदार पटेल के आदर्श आज भी देश की एकता और मजबूती के प्रतीक हैं। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों से राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

इस मौके पर अपर कलेक्टर नीलांबर मिश्रा, संयुक्त कलेक्टर जितेंद्र पटेल, एसडीएम कटनी प्रमोद चतुर्वेदी, एसडीएम बहोरीबंद राकेश कुमार चौरसिया, डिप्टी कलेक्टर विंकी सिंहमारे उइके, प्रदीप मिश्रा, लोक सेवा प्रबंधक दिनेश विश्वकर्मा और ई-गवर्नेंस जिला प्रबंधक सौरभ नामदेव, हरप्रीत सिंह ग्रोवर लकी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

आपको बता दें कि देश के प्रथम उपप्रधानमंत्री और लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन को हर वर्ष राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में पूरे देशभर में मनाया जाता है।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING