
कटनी। जिले में अवैध मदिरा निर्माण, विक्रय और परिवहन पर रोक लगाने कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देशों का पालन करते हुए आबकारी विभाग का अभियान हुआ तेज जिला आबकारी अधिकारी विभा मरकाम ने बताया कि आबकारी वृत्त स्लीमनाबाद अंतर्गत ग्राम संसारपुर, पौनिया, पड़रभटा में दबिश दी गई। इसके अलावा ग्राम ककरहटा, पहरुआ, चरगवां, मवई, देवरी, मोहनिया और बडखेड़ा में भी ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई।
इस कार्रवाई के दौरान कुल 129 पाव देशी मदिरा प्लेन और 57 पाव देशी मदिरा मसाला जब्त की गई। आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) के तहत कुल 8 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। जब्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग ₹15,717 आंकी गई है।
कार्रवाई में स्लीमनाबाद वृत प्रभारी, उप निरीक्षक अतुल कुटार एवं आरक्षक राजेश गोंटिया सक्रिय रूप से शामिल रहे।
Post Views: 349






