कटनी–दमोह मार्ग पर भीषण बस-ट्रक भिड़ंत, दो दर्जन यात्री घायल” ” बस का अगला हिस्सा चकनाचूर, मौके पर मची अफरा तफरी” 

 

कटनी/ न्यूज़ वॉइस ऑफ इंडिया 

कटनी–दमोह मुख्य मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक भयावह सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम जमुनिया के पास यात्रियों से भरी बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई फिलहाल खबर लिखे जाने तक घायलों की स्पष्ट संख्या नहीं हो पाई है

बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कटनी से दमोह की ओर जा रही बस (एमपी 04 ZZ 8747) जब ग्राम जमुनिया के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे ट्रक (एचआर 73 1587) से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसा सुबह करीब 7:30 बजे का बताया जा रहा है।

स्थानीय लोगों एवं बस में मौजूद यात्रियों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को बस से निकालकर निकटस्थ स्वास्थ्य केंद्र भेजा। कुछ यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किए जाने की संभावना है।

स्थानीय प्रशासन और पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING