जीआरपी थाना भवन की पोल खोली बारिश ने — नए भवन में भर रहा पानी, पुलिसकर्मी और फरियादी परेशान

कटनी। रेलवे स्टेशन परिसर स्थित जीआरपी थाने का नवीन भवन, जो कुछ ही माह पहले बनकर तैयार हुआ था, अब भ्रष्टाचार और लापरवाही का आईना बन गया है। बारिश ने इस नए भवन की चमक-दमक के पीछे की सच्चाई उजागर कर दी है।

हाल ही की लगातार हो रही वर्षा से थाना परिसर और एंट्रेंस पर पानी भर गया है, जिससे थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी और फरियादी नाककर पानी में चलने को मजबूर हैं। यह स्थिति तब है जब भवन का निर्माण रेलवे विभाग द्वारा महज 7–8 माह पूर्व कराया गया था।

जानकारी के अनुसार, रेलवे विभाग में निर्माण कार्य आर्किटेक्ट की ड्राइंग और तय मानकों के अनुसार किया जाता है। निर्माण के दौरान रेलवे अधिकारी और ठेकेदार की निगरानी में काम पूरा हुआ था, लेकिन इसके बावजूद भवन के भीतर पानी जमा होना गंभीर लापरवाही और भ्रष्टाचार की बू दे रहा है।

थाने के मुख्य द्वार पर बारिश का गंदा पानी जमा होने से प्रवेश करना भी मुश्किल हो गया है।
पुलिसकर्मी और आमजन दोनों ही इससे त्रस्त हैं, लेकिन रेलवे IOW विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इस ओर आंख मूंदे बैठे हैं।

अब सवाल यह है कि —
क्या इस नए थाना भवन में पानी निकासी की व्यवस्था दोबारा बनाई जाएगी?
या फिर कुछ ही महीनों में बना लाखों रुपए का भवन फिर से मरम्मत का मोहताज बन जाएगा?

कटनी जीआरपी थाना भवन की यह स्थिति सरकारी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING