“मोनी बाबा के साथ अभद्रता करने बाले लोगों ने छीनी सोने की चैन 50 हजार रूपए अंगूठी” ” मोनी बाबा बोले– “मुझे कुछ नहीं चाहिए, बस आधार कार्ड लौटा दो”

नरसिंहपुर।”नरसिंहपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। ग्राम सहजपुरा के आश्रम में दिव्य संत मोनी बाबा के साथ अभद्रता और लूटपाट का मामला सामने आया है। आरोप है कि बदमाशों ने बाबा से सोने की चैन, अंगूठी, मोबाइल, आधार कार्ड और करीब 50 हजार रुपए छीन लिए।

“दिव्य संत मोनी बाबा, जो नौ दिन तक पेटी में बंद रहकर कठिन तपस्या करते हैं, उनके आश्रम में कुछ लोगों ने अभद्रता और मारपीट की। बाबा का आरोप है कि वही लोग उनका कीमती सामान और नकदी छीनकर ले गए।

मोनी बाबा ने इस घटना को लेकर बड़ा बयान भी दिया है। उनका कहना है—
“मुझे कुछ नहीं चाहिए, सब अपने पास रख लो… लेकिन मेरी दशनामी झोली गंगाजल में डालकर और मेरा आधार कार्ड नंबर मुझे दो दिन के अंदर लौटा दो।”

बाबा ने साथ ही चेतावनी भी दी है कि यदि 5 अक्टूबर तक यह सामान वापस नहीं किया गया तो वे मजबूरन कानूनी कदम उठाएंगे।

बाबा का यह भी आरोप है कि एक व्यक्ति ने षड़यंत्र के तहत आश्रम की लाइट फाल्ट कराई थी। अब देखना यह होगा कि संत मोनी बाबा की इस चेतावनी के बाद आरोपी सामने आते हैं या फिर बाबा को पुलिस में शिकायत दर्ज करनी पड़ेगी।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING