
दिल्ली।चार दशकों से अधिक के फिल्मी करियर में 350 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय कर चुके मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल विश्वनाथन नायर को वर्ष 2023 का प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। यह भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान है।
65 वर्षीय अभिनेता, निर्देशक और निर्माता मोहनलाल को यह पुरस्कार 23 सितंबर को आयोजित 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में दिया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मोहनलाल को बधाई देते हुए कहा कि वे उत्कृष्टता और बहुमुखी प्रतिभा के प्रतीक हैं। पीएम ने कहा, “कई दशकों तक शानदार काम करने वाले मोहनलाल मलयालम सिनेमा और थिएटर के प्रमुख कलाकार हैं और केरल की संस्कृति के प्रति उनका गहरा लगाव है।”
Post Views: 160






