कटनी के मुड़वारा स्टेशन पर मानव तस्करी का भंडाफोड़ – आरोपी गिरफ्तार, 5 नाबालिग मुक्त

न्यूज़ वॉइस ऑफ इंडिया 

कटनी। जीआरपी और आरपीएफ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुड़वारा स्टेशन से कामायनी एक्सप्रेस (ट्रेन क्रमांक 11072) से मानव तस्करी का सनसनीखेज मामला उजागर किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके चंगुल से पाँच नाबालिग बच्चों को मुक्त कराया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सतीश पिता श्रीराम साहू (24 वर्ष), निवासी सुकुल छपरा थाना हल्दी, जिला बलिया (उत्तरप्रदेश) के रूप में हुई है। वह बच्चों के परिजनों को लालच देकर उन्हें मुंबई ले जा रहा था, जहाँ उन्हें एक चूड़ी फैक्ट्री में बंधक बनाकर काम कराने की योजना थी।

सूचना पर सक्रिय हुई जीआरपी व आरपीएफ टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को दबोच लिया। मुक्त कराए गए सभी बच्चों को चाइल्डलाइन के सुपुर्द कर दिया गया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से मानव तस्करी के धंधे में लिप्त था।

इस कार्रवाई में जीआरपी थाना प्रभारी एल.पी. कश्यप, एएसआई अनिल मरावी, प्रधान आरक्षक आकाश शुक्ला, आरक्षक राकेश सिंह, आरपीएफ प्रभारी वीरेंद्र सिंह व सब इंस्पेक्टर शिशिर सिन्हा सहित पूरी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING